सीएम योगी ने खुद पूरी की जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील ऑनलाइन दर्ज की अपने परिवार की जानकारी, बोले- सही और सटीक विवरण देकर निभाएं राष्ट्रीय दायित्व

सीएम योगी ने खुद पूरी की जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील

ऑनलाइन दर्ज की अपने परिवार की जानकारी, बोले- सही और सटीक विवरण देकर निभाएं राष्ट्रीय दायित्व

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वयं स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर प्रदेशवासियों को सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से अपने और परिवार से संबंधित निर्धारित जानकारियां दर्ज कीं। साथ ही प्रदेशवासियों से भी स्वगणना की सुविधा का लाभ उठाकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल आबादी की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार को विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को समझने में मदद मिलती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई सही जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है।

स्वगणना की व्यवस्था के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार, आवास और अन्य निर्धारित विवरण दर्ज कर सकते हैं। इससे लोगों को घर बैठे अपनी जानकारी उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि स्वगणना के दौरान किसी भी तरह की गलत या अधूरी जानकारी न दें, बल्कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सही और सटीक विवरण दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, पेयजल, बिजली और रोजगार सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और संसाधनों का बेहतर नियोजन करने में सहायता मिलती है। इसलिए प्रत्येक परिवार का सही विवरण दर्ज होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री की ओर से स्वयं स्वगणना प्रक्रिया पूरी करना प्रदेश में जनगणना अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को भी इस राष्ट्रीय दायित्व के निर्वहन के लिए प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 को सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

Previous articleगोरखपुर को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात, सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास उच्च शिक्षा, कृषि अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Next articleजन चौपाल में सीएम योगी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here