छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का मंडलायुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा अमहट और निर्बलीकुंड घाट का किया निरीक्षण, गोताखोरों की तैनाती और बचाव संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का मंडलायुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा

अमहट और निर्बलीकुंड घाट का किया निरीक्षण, गोताखोरों की तैनाती और बचाव संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश

बस्ती। छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने शनिवार को अमहट घाट और नगर कस्बा स्थित निर्बलीकुंड घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन के रास्तों और यातायात प्रबंधन की स्थिति परखी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की भी समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त और डीआईजी ने निर्देश दिया कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। जल में सुरक्षा के लिए गोताखोरों और जल पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखने के साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव के जरूरी संसाधन भी उपलब्ध रहें।

डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से पूरी मुस्तैदी के साथ काम करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कलवारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleकिडनी रोग बन रहे ‘साइलेंट किलर’, समय पर जांच से बच सकती हैं अनमोल जिंदगियां स्टार हॉस्पिटल और ग्लोम्स डायलिसिस केयर के संयुक्त तत्वावधान में सीएमई आयोजित, विशेषज्ञों ने शीघ्र निदान, आधुनिक उपचार और चिकित्सकों के बीच समन्वय पर दिया जोर
Next articleछठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां कपिला पशु आहार के मंच से दी भक्ति गीतों की प्रस्तुति, छठी मइया के गीतों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here