राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन पर डीआईजी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
विजेता और उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत, खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की दी सीख
बस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती की ओर से आयोजित की गई थी। समापन समारोह में डीआईजी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और खेल भावना बेहद महत्वपूर्ण हैं। खिलाड़ियों को इन गुणों के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।
इस अवसर पर गोंडा और बस्ती के जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।















