कुशीनगर में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को जनपद में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार त्यागी, जिलाधिकारी संजय चौहान तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में समाज के निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने वाले पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।















