डीआईजी ने सरदार पटेल को नमन कर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ परिक्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया अखंडता का संकल्प

डीआईजी ने सरदार पटेल को नमन कर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

परिक्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया अखंडता का संकल्प

बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को पुलिस परिक्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्यागी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

डीआईजी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleडीएम ने सरदार पटेल को नमन कर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया एकजुटता का संकल्प
Next articleजनगणना-2027 की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक पोर्टल और मोबाइल एप से परिवार का विवरण भरने पर मिलेगी 11 अंकों की एसईआईडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here