छात्र संघ चुनाव पर अड़े विद्यार्थी एसडीएम से की मुलाकात

छात्र संघ चुनाव पर अड़े विद्यार्थी एसडीएम से की मुलाकात

संतकबीरनगर ।

एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर बुधवार को छात्र नेता तहसील खलीलाबाद पहुंच कर एसडीएम से मिले। छात्र नेताओं ने कहा कि प्रशासन के समस्त सुझावों को माना गया। वे लोग लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे है।

छात्र नेता छात्र हितों को लेकर सदैव तत्पर रहते है। छात्र हितों के लिए छात्र संघ चुनाव कराना बेहद जरूरी है। छात्र नेताओं ने एसडीएम पापने

से जल्द ही डीएम को रिपोर्ट सौंपने की मांग की।

छात्र नेताओं ने यह भी कहा है कि यदि सफाई कर्मी संघ और अन्य संगठनों का चुनाव हो सकता है तो छात्र संघ का चुनाव आखिर क्यों नहीं हो सकता है।

एसडीएम शैलेश दूबे ने छात्र नेताओं की बात को ध्यान से सुनी और कहा कि बृहस्पतिवार को वह डीएम को अपनी रिपोर्ट देंगे।

Previous articleपैसे के लेनदेन में हुआ विवाद, एक की मौत
Next articleराज ग्लोबल एकेडमी में हिंदी दिवस के अवसर पर बाल कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here