राज ग्लोबल एकेडमी में हिंदी दिवस के अवसर पर बाल कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

राज ग्लोबल एकेडमी में हिंदी दिवस के अवसर पर बाल कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

के हर नागरिक को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए — डायरेक्टर डॉ० डीपी सिंह

राष्ट्र का सम्मान एवं अदेशभिमान है हिंन्दी —-प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह

हिन्दुस्तानी है तो हंमें हिंदी पर गर्व होना चाहिए — उप निदेशक समीर सिंह

हमारे जवान देश की सीमा पर देश की सेवा कर रहे सैनिको ,अपने देश को और अपनी हिंदी को प्रेम करने की आवश्यकता हैं —उप प्रधानाचार्या श्रीमती सोसी जैकब

हिंदी पर भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से छात्रों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को उभारने तथा आपसी सौहार्द विकसित करने हेतु राज ग्लोबल एकेडमी स्कूल मलोरना खलीलाबाद संत कबीर नगर में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 5 से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात् अनेक छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस पर अपने-अपने विचार कवि – सम्मेलन के माध्यम से प्रस्तुत किया।कविता सम्मेलन में बाल – कवियों ने हिंदी भाषा पर भाषण,कविता गीत एवं हास्य कविताएं तथा सुमित्रानंदन पंत ,कुमार विश्वास ,रामधारी सिंह दिनकर,आदि कवियों के कविताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।जिसमें कक्षा 5 से लेकर कक्षा 9 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।जिसमें अदिति पांडे, माधवी , श्रद्धा पांडे, सिद्धवी श्रीवास्तव , प्रिया श्रीवास्तव, कीर्ति राय , अराध्या सिंह, अंकित सिंह, राधा सिंह ,रिचा मोर्या , शिवांश त्रिपाठी , रितिका सिंह , सौम्या गुप्ता , आयुष यादव ,आयशा खान , आराध्या पांडे , अलीना खान , सचिन जयसवाल , खुशी सिंह , श्रेया सिंह ,आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौवीं की छात्रा कीर्ति राय ने किया।स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह ने बाल कलाकारों को सराहा तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती सोसी जैकब ने हिंदी दिवस पर प्रकाश डाला और सभी बाल – कलाकारों की मनोहर प्रस्तुति की प्रशंसा की।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की विशेष भूमिका रही जिसमें को – आर्डिनेटर श्रीमती अंशु सिंह ,पंकज तिवारी , सुधा पांडे , सुमन पाठक , सन्नो गौण , दीपक कुमार ,सुश्री तिवारी , गुन्जन चतुर्वेदी ,आदि की मुख्य भूमिका रही।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक डॉक्टर डी.पी.सिंह ने सभी बाल कवियों के कला की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और हिन्दी भाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है हमे उसका सम्मान करना चाहिए। हम सब मिलकर दे सम्मान, निज भाषा पर करे अभिमान । हिन्दुस्तान के मस्तक की बिन्दी , जन जन की आस्था बने हिन्दी।

Previous articleछात्र संघ चुनाव पर अड़े विद्यार्थी एसडीएम से की मुलाकात
Next articleUP – वकीलों की हड़ताल समाप्त, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के लिए सरकार ने गठित की कमेटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here