डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं थाना समाधान दिवस में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर दी चेतावनी

डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

थाना समाधान दिवस में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर दी चेतावनी

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी ने कहा कि राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय से किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित मामलों की जानकारी ली और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया।

इस दौरान कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleदशहरा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था अमहट घाट पर विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
Next articleशिक्षक एमएलसी चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई प्रचार सामग्री पर प्रिंटर का नाम-पता और प्रतियों की संख्या लिखना अनिवार्य, मतपत्र पर आयोग के पेन से ही दर्ज करें प्राथमिकता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here