त्योहारों में शांति-सौहार्द बनाए रखने पर जोर पीस कमेटी की बैठक में मंडलायुक्त और डीआईजी ने दिए निर्देश, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील

त्योहारों में शांति-सौहार्द बनाए रखने पर जोर

पीस कमेटी की बैठक में मंडलायुक्त और डीआईजी ने दिए निर्देश, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील

सिद्धार्थनगर। आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव और डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक में शामिल होकर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों से संवाद करते हुए सभी से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी आपत्तिजनक या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें।

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी सूचना की पुष्टि पुलिस या प्रशासन से करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक, भ्रामक या अशोभनीय पोस्ट और टिप्पणियां प्रसारित नहीं करने की भी अपील की गई।

अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, जुलूस और मूर्ति विसर्जन मार्गों पर आवश्यक व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleशासन स्तर के मामलों में फरियादियों को स्थिति स्पष्ट बताएं डीएम ने जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए निर्देश, जिला स्तर की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा
Next articleप्रमुख विकास परियोजनाओं में देरी पर सीएम सख्त समेक्शा की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर, बाधाएं दूर करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here