वरिष्ठ लिपिक चंद्र भूषण सिंह बने निरीक्षक एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पिपिंग सेरेमनी में कंधे पर लगाया स्टार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी बधाई

वरिष्ठ लिपिक चंद्र भूषण सिंह बने निरीक्षक

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पिपिंग सेरेमनी में कंधे पर लगाया स्टार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी बधाई

गोरखपुर। शासन से पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के रूप में कार्यरत उप निरीक्षक (लिपिक) चंद्र भूषण सिंह को निरीक्षक (लिपिक) पद पर पदोन्नति मिली है। गुरुवार को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी के दौरान उनके कंधे पर निरीक्षक पद का स्टार लगाया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

चंद्र भूषण सिंह पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक का दायित्व संभाल रहे थे। एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

पदोन्नति की जानकारी के बाद पुलिस कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान एसपी उत्तरी राजेश धुनावत समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleजनगणना में आंकड़ों की शुद्धता पर जोर डीएम दीपक मीणा ने फील्ड ट्रेनर्स को दिए निर्देश, एमएमएमयूटी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Next articleजनगणना-2027 की तैयारियों में लापरवाही की गुंजाइश नहीं डीएम ने प्रशिक्षण और कार्यक्षेत्र आवंटन समय से पूरा कराने के दिए निर्देश, मॉप-अप योजना भी तैयार होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here