अंतर-जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में चमकीं महिला खिलाड़ी एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह खिलाड़ियों को किया सम्मानित, प्रत्येक को एक हजार रुपये और ट्रैक सूट

अंतर-जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में चमकीं महिला खिलाड़ी

एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह खिलाड़ियों को किया सम्मानित, प्रत्येक को एक हजार रुपये और ट्रैक सूट

संतकबीरनगर। 73वीं अंतर-जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संतकबीरनगर पुलिस की महिला खिलाड़ियों को सोमवार को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

टेबल टेनिस में महिला उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी ने प्रथम स्थान हासिल किया और प्रतियोगिता में कुल पांच पदक जीते। बैडमिंटन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। वहीं कुश्ती में सरिता नागवंशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक पदक हासिल किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महिला उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी और शीला यादव, महिला हेड कांस्टेबल लालमुनी गुप्ता तथा महिला आरक्षी आकृति सिंह, किरन यादव और प्रिया राय ने प्रतिभाग किया।

एसपी ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते हुए प्रत्येक को एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रैक सूट प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन करते हुए जनपद और पुलिस विभाग का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Previous articleआकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी बघौली, पौली और सांथा में 50 पैरामीटर पर समीक्षा, डाटा और वास्तविक प्रगति में अंतर मिलने पर सुधार के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here