आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी बघौली, पौली और सांथा में 50 पैरामीटर पर समीक्षा, डाटा और वास्तविक प्रगति में अंतर मिलने पर सुधार के निर्देश

आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी

बघौली, पौली और सांथा में 50 पैरामीटर पर समीक्षा, डाटा और वास्तविक प्रगति में अंतर मिलने पर सुधार के निर्देश

संतकबीरनगर। आकांक्षात्मक विकास खंडों बघौली, पौली और सांथा में नीति आयोग के निर्धारित 50 पैरामीटर पर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। दो दिवसीय भ्रमण पर आए विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रवि रंजन, विशेष सचिव आबकारी अभिषेक आनंद और विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अरविंद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार योजनाओं की स्थिति, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज मलिक और अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मौजूद रहे।

समीक्षा में स्वास्थ्य एवं पोषण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, कृषि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ग्रामीण पेयजल, नमामि गंगे, कौशल विकास, पशुपालन, विद्युत, पंचायतीराज और भारत नेट समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति परखी गई। अधिकारियों ने प्रदेश के औसत प्रदर्शन के सापेक्ष जिले की स्थिति की भी समीक्षा की।

कुछ योजनाओं में ऑनलाइन फीड किए गए आंकड़ों और वास्तविक प्रगति में अंतर मिलने पर डाटा दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जरूरत के अनुसार संबंधित कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य और आईसीडीएस के कुछ संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए।

नोडल अधिकारी रवि रंजन ने अधिकारियों से ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रैटजी तैयार कर विभागों के बीच समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा और पोर्टल व एप पर तत्काल डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही आशा, एएनएम समेत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षित और संवेदनशील बनाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी अनुज मलिक ने नोडल अधिकारियों के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया। बैठक में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleशिक्षक निर्वाचन के नामांकन में चाक-चौबंद रही सुरक्षा नोडल एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने संभाली कमान
Next articleअंतर-जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में चमकीं महिला खिलाड़ी एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह खिलाड़ियों को किया सम्मानित, प्रत्येक को एक हजार रुपये और ट्रैक सूट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here