शिक्षक निर्वाचन के नामांकन में चाक-चौबंद रही सुरक्षा
नोडल एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने संभाली कमान
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन के दौरान सोमवार को मंडलायुक्त न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रत्याशियों और प्रस्तावकों के प्रवेश से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी।
नोडल एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह और नोडल एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने मौके पर रहकर सुरक्षा एवं प्रवेश व्यवस्था की कमान संभाली। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को प्रवेश दिया गया। अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक के साथ भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया।
एसपी अपराध ने पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय कर परिसर में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी, जबकि एसीएम प्रथम ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी की। अधिकारियों की सतर्कता के बीच नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।















