गोरखनाथ में पुलिस ने की पैदल गश्त एसपी सिटी और सीओ ने बाजारों व प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर के निर्देश

गोरखनाथ में पुलिस ने की पैदल गश्त

एसपी सिटी और सीओ ने बाजारों व प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर के निर्देश

गोरखपुर। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को गोरखनाथ क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त की। एसपी सिटी निमिष पाटील और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली गई।

एसपी सिटी ने नियमित पैदल गश्त जारी रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।

Previous article20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार राजघाट पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10-10 लीटर शराब बरामद की
Next articleपंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को नम आंखों से श्रद्धांजलि आठवीं पुण्यतिथि पर भिटहा में उमड़ा जनसमूह, जरूरतमंदों में बांटे अंगवस्त्र व नकद धनराशि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here