शिक्षक निर्वाचन : पहले दिन 13 दावेदारों ने लिए 31 सेट नामांकन पत्र मंडलायुक्त न्यायालय में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, गेट से नामांकन कक्ष तक कड़ी रही सुरक्षा

शिक्षक निर्वाचन : पहले दिन 13 दावेदारों ने लिए 31 सेट नामांकन पत्र

मंडलायुक्त न्यायालय में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, गेट से नामांकन कक्ष तक कड़ी रही सुरक्षा

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 13 दावेदारों ने कुल 31 सेट नामांकन पत्र लिए। मंडलायुक्त न्यायालय में सहायक रिटर्निंग अफसर जय प्रकाश के समक्ष नामांकन संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मंडलायुक्त कार्यालय के प्रवेश द्वार से नामांकन स्थल तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। गेट पर एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल व्यवस्था की निगरानी करते रहे। नामांकन पत्र लेने पहुंचे दावेदारों और उनके प्रतिनिधियों को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।

छह अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित वर्तमान विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

23 को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी और 31 अक्टूबर से पहले निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जानी है।

रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। नामांकन के दौरान सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Previous articleलंबित विवेचनाएं समय से पूरी करें, वांछित-वारंटियों की करें गिरफ्तारी : सीओ मेंहदावल सर्किल के चार थानों की संयुक्त समीक्षा, साइबर और महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Next articleशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही : योगी जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, अवैध कब्जे के मामलों में कानूनी कार्रवाई के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here