मगहर कताई मिल का डीएम ने किया निरीक्षण, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के लिए उपलब्ध है 38 एकड़ भूमि, डीएम अनुज मलिक ने किसानों से भी की वार्ता

मगहर कताई मिल का डीएम ने किया निरीक्षण, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के लिए उपलब्ध है 38 एकड़ भूमि, डीएम अनुज मलिक ने किसानों से भी की वार्ता

संतकबीरनगर। मगहर स्थित कताई मिल को टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के रूप में विकसित करने की योजना को लेकर जिलाधिकारी अनुज मलिक ने शनिवार को परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित पार्क के लिए उपलब्ध भूमि और आसपास के क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

38 एकड़ के अतिरिक्त चाहिए 18 एकड़ भूमि

टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के लिए वर्तमान में 38 एकड़ भूमि उपलब्ध है। योजना के लिए 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता को देखते हुए डीएम ने आसपास की भूमि की उपलब्धता और उपयुक्तता की जानकारी ली।

एसडीएम से मांगी भूमि की आख्या

जिलाधिकारी ने एसडीएम खलीलाबाद समेत संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त जमीन की उपलब्धता एवं उपयुक्तता की जांच कर वांछित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने को कहा।

किसानों से बातचीत कर जाना फीडबैक

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय किसानों से भी बातचीत की। अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता को लेकर उनका फीडबैक जाना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यप्रकाश, एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, वस्त्र निरीक्षक, उद्यमी मित्र समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleनवागत डीएम से मिले व्यापारी, समस्याओं पर हुई चर्चा पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अनुज मलिक का किया स्वागत, व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दे रखे
Next articleधान खरीद के लिए जिले में 91 क्रय केंद्र स्वीकृत छह एजेंसियां करेंगी खरीद, डीएम ने समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here