युवती सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन ‘नारी नवचेतना’ युवती सम्मेलन बनेगा नारी विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच : गौरी पाण्डेय

युवती सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन

‘नारी नवचेतना’ युवती सम्मेलन बनेगा नारी विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच : गौरी पाण्डेय

संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित होने वाले युवती सम्मेलन ‘नारी नवचेतना’ के पोस्टर का विमोचन बुधवार को हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में किया गया। सम्मेलन का आयोजन 30 सितंबर को संत कबीर ऑडिटोरियम, मगहर में होगा।

शिक्षा से आत्मनिर्भरता और नेतृत्व पर जोर

जिला संयोजक गौरी पाण्डेय ने कहा कि समय के साथ युवतियों की भूमिका भी बदल रही है। वे बदलाव की साक्षी ही नहीं, बल्कि उसकी नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। सम्मेलन शिक्षा से आत्मनिर्भरता, साहस से नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से युवतियों को सशक्त बनाने पर केंद्रित होगा।

अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता जरूरी

नगर उपाध्यक्ष दीप्सी सिंह ने कहा कि आज की युवती शिक्षा के साथ अपने अधिकारों, जिम्मेदारियों और भविष्य के प्रति भी जागरूक है। व्यक्तित्व विकास के साथ सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व के अवसर मिलना भी जरूरी है।

शिक्षा को बताया सामाजिक बदलाव का आधार

पूर्व जिला प्रमुख विजय मिश्रा ने कहा कि समाज की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और युवतियां इसकी समान भागीदार हैं। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विनय सिंह ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की अहम भूमिका है। शिक्षित और जागरूक युवतियां परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकती हैं। उन्होंने संवादात्मक कार्यक्रमों को युवतियों के लिए उपयोगी बताया।

तैयारियों पर भी हुई चर्चा

पोस्टर विमोचन के दौरान सम्मेलन की तैयारियों, सहभागिता और आयोजन को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने सम्मेलन को लेकर उत्साह जताया।

Previous articleआईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता नहीं, गुणवत्ता पर दें जोर डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने की समीक्षा, असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों में जिम्मेदारी तय करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here