मुख्यमंत्री योगी ने दो पीड़ित परिवारों से मिलकर दी सांत्वना विवेकाधीन कोष से दोनों परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री योगी ने दो पीड़ित परिवारों से मिलकर दी सांत्वना

विवेकाधीन कोष से दोनों परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के दो पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। दोनों परिवारों में अलग-अलग परिस्थितियों में हुई मौत से शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कैंसर से हुई थी मुन्नी देवी के पति की मौत

पिपराइच निवासी मुन्नी देवी के पति का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार की स्थिति की जानकारी ली।

सड़क हादसे में गई आदित्य की जान

औरंगाबाद ग्राम निवासी आदित्य प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई थी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

दोनों परिवारों को दो-दो लाख की सहायता

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दोनों पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिजनों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Previous articleगोरखपुर में तीन राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले अरुण कुमार एस को कैंट सीओ, कीर्ति निधि आनंद को यातायात और मनीष शर्मा को मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी
Next articleई-रिक्शा में झोला काटकर चेन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार चेन, नकदी, कटर समेत सामान बरामद, मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली हैं आरोपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here