शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर परसरामपुर पुलिस ने कोहराए रतनपुर मोड़ से दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर परसरामपुर पुलिस ने कोहराए रतनपुर मोड़ से दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

बस्ती। शादी का झांसा देकर युवती से तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में परसरामपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम कोहराए रतनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उड़गईया, थाना छावनी निवासी रवींद्र मौर्या (22) के खिलाफ युवती ने आठ सितंबर को परसरामपुर थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि रवींद्र पिछले तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बना रहा था। शादी के लिए दबाव बनाने पर उसने कथित रूप से शादी से इनकार कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 285/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69 और 351(2) में केस दर्ज किया। मामला दर्ज होते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कराई।

उपनिरीक्षक राजेश प्रसाद और हेड कांस्टेबल विशाल यादव की टीम ने घेराबंदी कर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी को कोहराए रतनपुर मोड़ के पास से पकड़ लिया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Previous articleएक व्यक्ति, दो नाम और दो पिता! डीएम के दरबार में फिर पहुंचा मामला मुकदमा दर्ज होने के बाद चार्जशीट भी दाखिल, ग्राम सचिव की भूमिका पर उठे सवाल; पुराने प्रार्थना पत्रों का मांगा हिसाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here