सवर्ण आर्मी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, जातिगत आरक्षण समाप्त करने समेत चार मांगें रखीं

सवर्ण आर्मी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई

डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, जातिगत आरक्षण समाप्त करने समेत चार मांगें रखीं

गोरखपुर। सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सामान्य वर्ग से जुड़ी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जातिगत आधार पर आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने समेत चार प्रमुख मांगें उठाईं।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार किसी भी जाति या वर्ग से हो सकते हैं। ऐसे में सरकारी योजनाओं, रोजगार और अन्य अवसरों में आर्थिक स्थिति को प्रमुख आधार बनाया जाना चाहिए। संगठन का दावा है कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को भी समान अवसर मिलना चाहिए।

सवर्ण आर्मी ने राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन, एससी-एसटी अधिनियम को समाप्त करने और यूजीसी विनियम अधिनियम-2026 को वापस लेने की मांग भी की। एससी-एसटी अधिनियम को लेकर संगठन ने इसके कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

संगठन ने कहा कि राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन से सामान्य वर्ग से जुड़ी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच मिल सकेगा। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous articleकौशल विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा डीडीओ ने युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
Next articleफरियादियों की समस्याएं सुन डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कार्यालय पहुंचे लोगों की एक-एक कर सुनी शिकायतें, अधिकारियों से फोन पर बात कर कार्रवाई के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here