फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कार्यालय पहुंचे लोगों की एक-एक कर सुनी शिकायतें, अधिकारियों से फोन पर बात कर कार्रवाई के निर्देश

फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

कार्यालय पहुंचे लोगों की एक-एक कर सुनी शिकायतें, अधिकारियों से फोन पर बात कर कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, विकास, नगर निकाय, बिजली और आवास समेत विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने प्रार्थना पत्र भी सौंपे। डीएम ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक जानकारी ली और मौके पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों में अभिलेखों की जांच के साथ संबंधित पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पुलिस संबंधी शिकायतों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में मौके पर जांच जरूरी है, वहां अधिकारी स्वयं पहुंचकर स्थिति का सत्यापन करें।

डीएम ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिले और विभागीय समन्वय की जरूरत वाले मामलों का भी शीघ्र समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

Previous articleसवर्ण आर्मी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, जातिगत आरक्षण समाप्त करने समेत चार मांगें रखीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here