कौशल विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा डीडीओ ने युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

कौशल विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

डीडीओ ने युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

गोरखपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सतीश सिंह ने की। बैठक में जिले में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षणार्थियों की प्रगति और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की स्थिति की समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक दीपक सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डीडीओ ने प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन, पंजीकरण, उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण केवल प्रमाणपत्र तक सीमित न रहे, बल्कि युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाए।

उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और संसाधनों की स्थिति जांचने तथा कमियां मिलने पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र युवाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

Previous articleआंखों पर काली पट्टी बांधकर निकली ‘अंधत्व-बोध पदयात्रा’ नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चिकित्सकों और नागरिकों ने दिया संदेश
Next articleसवर्ण आर्मी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, जातिगत आरक्षण समाप्त करने समेत चार मांगें रखीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here