उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को मिला डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को मिला डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए जनपद बस्ती की उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी, प्रभारी चौकी अमहट घाट, थाना कोतवाली को प्रतिष्ठित ‘पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न’ से सम्मानित किया गया।

मंगलवार को पुलिस कार्यालय बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा उनकी अनुकरणीय सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य एवं पुलिस सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का परिणाम है तथा इससे पूरे बस्ती पुलिस परिवार का मनोबल भी बढ़ा है।

बस्ती पुलिस परिवार की ओर से उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Previous articleपीआरडी जवानों को कैशलेस चिकित्सा की सौगात, सीएम योगी ने योजना का किया शुभारंभ 23 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास
Next articleबच्चों के बीच पहुंचे मंडलायुक्त, साथ बैठकर खाया भोजन अटल आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान इंद्र विक्रम सिंह ने परखी मेस की गुणवत्ता, पढ़ाई-सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here