निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत डीआईजी संजीव त्यागी ने वर्दी पर पदक लगाकर किया अलंकृत, उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना

निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत

डीआईजी संजीव त्यागी ने वर्दी पर पदक लगाकर किया अलंकृत, उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना

बस्ती। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में तैनात निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किए गए प्रतिष्ठित ‘डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत’ से सम्मानित किया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सर्वेश कुमार राय की वर्दी पर पदक लगाकर उन्हें अलंकृत किया। इस अवसर पर डीआईजी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूत करती है।

उन्होंने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को भविष्य में भी इसी तरह पूर्ण निष्ठा, समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मान मिलने से निरीक्षक सर्वेश कुमार राय के साथ ही परिक्षेत्रीय पुलिसकर्मियों में भी उत्साह का माहौल रहा।

Previous article22 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान वेतन, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here