तकनीकी शाखा प्रभारी धर्मेंद्र यादव को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए सम्मान, बस्ती पुलिस का बढ़ा गौरव

तकनीकी शाखा प्रभारी धर्मेंद्र यादव को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत

उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए सम्मान, बस्ती पुलिस का बढ़ा गौरव

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्ती पुलिस के लिए गौरव का क्षण रहा। पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए तकनीकी शाखा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से प्रतिष्ठित डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके तकनीकी पुलिसिंग, साइबर अपराध की रोकथाम, डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग और विभागीय तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में तकनीकी शाखा द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस, डिजिटल रिकॉर्ड, ई-एफआईआर सहित विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के मामलों में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने तथा पीड़ितों की धनराशि वापस कराने में भी शाखा को कई सफलताएं मिली हैं।

तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ ही अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर टीम को और अधिक दक्ष बनाने में भी धर्मेंद्र यादव की भूमिका सराहनीय रही है। उनके इस सम्मान से तकनीकी शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है।

बस्ती पुलिस परिवार ने निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous articleसंपूर्ण समाधान दिवस में 63 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण डीएम कृतिका ज्योत्स्न ने अधिकारियों को 15 दिन में लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश
Next articleहरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here