गीडा पुलिस ने दो घंटे में बरामद की लापता 14 वर्षीय बालिका सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश पूरी, परिजनों को सौंपा

गीडा पुलिस ने दो घंटे में बरामद की लापता 14 वर्षीय बालिका

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश पूरी, परिजनों को सौंपा

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय बालिका को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को ग्राम भीलोरा खुर्द निवासी व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री करीब दो घंटे से लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी।

नौसढ़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शशि किरण सिंह पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए। टीम ने आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बालिका के बारे में जानकारी जुटाई गई।

पुलिस के लगातार प्रयासों के चलते करीब दो घंटे में बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थी। बालिका के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। त्वरित कार्रवाई के लिए परिजनों ने गीडा पुलिस के प्रति आभार जताया।

बालिका की सकुशल बरामदगी में उपनिरीक्षक शशि किरण सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुंदरी, हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल नवनीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous articleडीएम ने विक्रमजोत-धुसवा तटबंध पर कटान का लिया जायजा, सुरक्षा कार्य तेज करने के निर्देश कटान प्रभावित हिस्से पर लगातार निगरानी, डीएम बोलीं- तटबंध की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Next articleस्वतंत्रता दिवस से पहले गोरखपुर में पुलिस का पैदल मार्च, परखी सुरक्षा व्यवस्था डीआईजी एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने नगर क्षेत्र का किया भ्रमण, सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here