हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाघनगर-बखिरा में हुआ तिरंगा वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलाया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाघनगर-बखिरा में हुआ तिरंगा वितरण

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलाया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

संतकबीरनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी और अधिशासी अधिकारी सीमा राय की मौजूदगी में कार्यालय कर्मचारियों को तिरंगा वितरित कर अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कर्मचारियों से अभियान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने तथा नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के अधिक से अधिक परिवार इस अभियान का हिस्सा बनें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।

कार्यक्रम में हरिओम पाठक, सूरज मिश्रा, अमित मिश्रा, धनंजय, मनी, चंद्रप्रकाश, मनीष सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

Previous article50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने किया नेतृत्व, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
Next articleशिक्षा विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, डीएम ने किया प्रतिभाग ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया रैली का उत्साह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here