सिकरीगंज थाने को मिला नया प्रभारी, अंजुल चतुर्वेदी पुलिस लाइन भेजे गए जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल, आशीष दूबे को मिली नई जिम्मेदारी

सिकरीगंज थाने को मिला नया प्रभारी, अंजुल चतुर्वेदी पुलिस लाइन भेजे गए

जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल, आशीष दूबे को मिली नई जिम्मेदारी

गोरखपुर। जनहित एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों को नई तैनाती दी है। आदेश के तहत निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी को प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

वहीं उपनिरीक्षक आशीष कुमार दूबे, जो चौकी प्रभारी पैडलेगंज के पद पर तैनात थे, उन्हें स्थानांतरित कर थाना सिकरीगंज का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous articleपुरा महादेव में ‘भक्ति भी, प्रकृति भी’ का संदेश, जीरो वेस्ट महोत्सव बना आकर्षण कांवड़ मार्ग से मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर, डीएम ने लिया फीडबैक
Next articleभद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, कांवड़ मार्ग की परखी सुरक्षा व्यवस्था फुटहिया भंडारे में शिवभक्तों को अपने हाथों से परोसा भोजन, श्रद्धालुओं से लिया हालचाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here