कांवड़ यात्रा को लेकर DIG ने परखी सुरक्षा व्यवस्था मुक्तिघाट व मेला परिसर का निरीक्षण, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन पर दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा को लेकर DIG ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुक्तिघाट व मेला परिसर का निरीक्षण, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन पर दिए निर्देश

गोरखपुर। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए DIG रेंज एस. चनप्पा ने शुक्रवार को बड़हलगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मुक्तिघाट और मेला परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

DIG ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश दिए।

मुक्तिघाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। मेला परिसर में अस्थायी व्यवस्थाओं और स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने नियमित गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के जरिए लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleमंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने परखी विकास परियोजनाओं की रफ्तार, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी चारफाटक-असुरन व असुरन-पिपराइच फोरलेन समेत कई परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
Next articleपुरा महादेव में ‘भक्ति भी, प्रकृति भी’ का संदेश, जीरो वेस्ट महोत्सव बना आकर्षण कांवड़ मार्ग से मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर, डीएम ने लिया फीडबैक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here