अंडर-14 हैंडबॉल में संतकबीरनगर का जलवा, दोनों वर्गों में बना चैंपियन मंडलीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन, अंतर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन

अंडर-14 हैंडबॉल में संतकबीरनगर का जलवा, दोनों वर्गों में बना चैंपियन

मंडलीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन, अंतर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन

संतकबीरनगर। मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में मंडलीय बेसिक अंडर-14 बालक एवं बालिका हैंडबॉल चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान संतकबीरनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिद्धार्थनगर की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले बाहर से आई टीमों के व्यायाम शिक्षकों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। संतकबीरनगर की टीम ने बेहतर तालमेल और दमदार खेल के दम पर दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हैंडबॉल कोच विमल ध्रुव एवं अतुल कुमार वर्मा ने निभाई। इस अवसर पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, कुश्ती कोच यादवेन्द्र यादव, बास्केटबॉल कोच सुरेंद्र, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, इंद्रेश पाण्डेय, रमेश प्रसाद, चंद्रकला यादव, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप, बृजेश वर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अंतर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हरदी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरावल (विकासखंड बघौली) के 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित खिलाड़ी:

प्रतीक, पीयूष, गयासुद्दीन, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद सैफ, यूनुस, निहाल, कृष्णा, प्रिंस, अंश एवं शिवा।

समापन अवसर पर आयोजकों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अंतर मंडलीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Previous articleउर्वरक दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 33 प्रतिष्ठानों की जांच, चार के लाइसेंस निलंबित खरीफ सीजन में कालाबाजारी रोकने को छापेमारी, आठ नमूने जांच के लिए भेजे गए
Next articleएचआर पीजी कॉलेज में विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत दीक्षारंभ कार्यक्रम में अनुशासन, अध्ययन और व्यक्तित्व विकास का दिया संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here