राप्ति कॉम्प्लेक्स असुरन का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण जल निकासी, शौचालय और सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, दुकानदारों की समस्याएं सुनीं

राप्ति कॉम्प्लेक्स असुरन का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

जल निकासी, शौचालय और सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, दुकानदारों की समस्याएं सुनीं

गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने सोमवार को राप्ति कॉम्प्लेक्स, असुरन का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी, साफ-सफाई, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने दुकानदारों और क्षेत्रीय पार्षद से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान दुकानदारों ने जल निकासी की खराब व्यवस्था, बरसात में जलभराव, शौचालयों की कमी तथा नियमित सफाई न होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि बारिश के समय परिसर में पानी भर जाने से ग्राहकों को परेशानी होती है और व्यापार भी प्रभावित होता है।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या समाप्त हो सके। उन्होंने कॉम्प्लेक्स में पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियमित साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की नालियों, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। नगर आयुक्त ने कहा कि राप्ति कॉम्प्लेक्स में आने वाले व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, समस्त दुकानदार एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि कॉम्प्लेक्स की सभी प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

Previous articleश्रावण के पहले सोमवार पर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया कटहरा खास शिव मंदिर का निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर, मंदिर के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास के दिए निर्देश
Next articleNAKSHA पायलट प्रोजेक्ट के तहत संपत्ति सर्वेक्षण का प्रशिक्षण शुरू 41 वार्डों में डिजिटल सत्यापन के लिए 26 सर्वे टीमों को दिया गया प्रशिक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here