गोरखपुर जोन की 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भव्य समापन बस्ती ने जीती एलार्म एफिशिएंसी रेस ट्रॉफी, बलरामपुर का शूटिंग स्पर्धाओं में दबदबा

गोरखपुर जोन की 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भव्य समापन

बस्ती ने जीती एलार्म एफिशिएंसी रेस ट्रॉफी, बलरामपुर का शूटिंग स्पर्धाओं में दबदबा

बस्ती। गोरखपुर जोन की 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को पुलिस लाइन बस्ती में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

31 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर सहित कुल 9 जनपदों की पुलिस टीमों ने भाग लिया।

एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता में जनपद बस्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं गोंडा दूसरे और देवरिया तीसरे स्थान पर रहा।

शूटिंग स्पर्धाओं में बलरामपुर का दबदबा देखने को मिला। जनपद बलरामपुर ने रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग में 451 अंकों तथा कार्बाइन शूटिंग में 398 अंकों के साथ चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उपनिरीक्षक अनिल कुमार दीक्षित (बलरामपुर) सबसे आगे रहे। उन्होंने रिवाल्वर/पिस्टल और कार्बाइन की विभिन्न स्पर्धाओं में कई स्वर्ण पदक जीतने के साथ रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग में 221 अंक तथा कार्बाइन शूटिंग में 203 अंक अर्जित कर दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य भेदक का सम्मान हासिल किया।

राइफल शूटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में देवरिया, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती और बलरामपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में मधु गुप्ता, अंजली शुक्ला और सची पटेल ने कई स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें क्षेत्राधिकारी लाइन कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक ब्रजेश कुमार पटेल, शूटिंग अकादमी के संचालक मुकीम सिद्दीकी सहित कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक ब्रजेश कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डीआईजी संजीव त्यागी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिस बल में अनुशासन, दक्षता और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं।

Previous articleसावन के प्रथम सोमवार पर तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, पूजा-अर्चना के बाद सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Next articleगोरखपुर जोन की कमान संभालेंगे एडीजी रामकुमार, ग्रहण किया पदभार 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बोले— कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास होगी प्राथमिकता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here