सिसवा छठ घाट हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, डीएम और एसपी ने संभाला मोर्चा डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा

सिसवा छठ घाट हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, डीएम और एसपी ने संभाला मोर्चा

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा

महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के स्टेट चौक स्थित निर्माणाधीन छठ घाट (तालाब) में रविवार दोपहर नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेट चौक स्थित निर्माणाधीन छठ घाट पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे सिसवा के वार्ड संख्या-25 मीराबाई नगर (पोखरा टोला) निवासी नीतेश यादव (12 वर्ष), रजत रावत (15 वर्ष) और किशन रौनियार (14 वर्ष) अपने अन्य साथियों के साथ नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं सहायता कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Previous articleरॉयल्टी के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, गीडा पुलिस ने छह डंपर किए सीज अवैध मिट्टी खनन पर कसा शिकंजा, रेलवे की रॉयल्टी का दूसरे स्थान पर हो रहा था इस्तेमाल
Next articleसावन के प्रथम सोमवार पर तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, पूजा-अर्चना के बाद सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here