हर्रैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लगी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज एसपी के निर्देश पर चला अभियान, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

हर्रैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लगी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

एसपी के निर्देश पर चला अभियान, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

बस्ती। जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हर्रैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में लगी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल दीपराज एवं रिक्रूट कांस्टेबल विजेंद्र कुमार गौतम ने अवैध रूप से मिट्टी का खनन एवं परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। जांच में आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति न मिलने पर सभी वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट संबंधित खनन विभाग को भेजी जा रही है। विभागीय जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को नियमों का उल्लंघन कर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleडीएम-एसपी ने तहसील लालगंज में सुनीं फरियादियों की समस्याएं सम्पूर्ण समाधान दिवस में 148 शिकायतें, 20 का मौके पर निस्तारण
Next articleराष्ट्रीय मंच पर चमकी गोरखपुर की बेटी रिया सिंह बघेल, झांसी में जीता क्राउन राष्ट्रीय प्रतिभा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ट्रॉफी और सम्मान से नवाजी गईं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here