दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत चिन्हांकन सुनिश्चित करें, योजनाओं से कोई बच्चा वंचित न रहे: डीएम

दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत चिन्हांकन सुनिश्चित करें, योजनाओं से कोई बच्चा वंचित न रहे: डीएम

महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में स्पेशल एजुकेटर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांग (सीडब्ल्यूएसएन) बच्चों के नामांकन, प्रेरणा पोर्टल सत्यापन, छात्रवृत्ति, एस्कॉर्ट एलाउंस, मेडिकल असेसमेंट और दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए 301 नए दिव्यांग बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 307 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। वहीं प्रेरणा पोर्टल पर 672 बच्चों में से 543 का सत्यापन पूर्ण हो चुका है, जबकि 129 बच्चों का सत्यापन अभी शेष है।

समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि दिव्यांग बालिकाओं को दिए जाने वाले वार्षिक 2 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए 220 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 94 बालिकाओं का अंकन किया गया है। वहीं 6 हजार रुपये वार्षिक एस्कॉर्ट एलाउंस योजना के अंतर्गत 200 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 106 बच्चों को ही पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इस धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 13 मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 1,064 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र बच्चे को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और कोई भी बच्चा वंचित न रहे।

Previous articleडीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक सम्पन्न, पर्याप्त उपलब्धता के बीच समयबद्ध वितरण के निर्देश
Next articleमुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित बस्ती दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने हर्रैया में तैयारियों का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here