सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए महा-इंटरव्यू संपन्न, 1 जुलाई से नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए महा-इंटरव्यू संपन्न, 1 जुलाई से नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी

संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र को और अधिक प्रभावी, आधुनिक तथा परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को शिक्षक भर्ती के लिए एक वृहद महा-इंटरव्यू कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं निदेशिका सविता चतुर्वेदी की प्रत्यक्ष देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों योग्य अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए अपना साक्षात्कार दिया।

इस दौरान विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की टीम ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण क्षमता और व्यक्तित्व का गहन मूल्यांकन किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयन प्रक्रिया का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। चयनित शिक्षक आगामी 1 जुलाई से विद्यालय में अपनी सेवाएं देना प्रारंभ करेंगे।

प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं, निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाई शुरू हो चुकी है और 1 जुलाई से सभी कक्षाओं का संचालन पूर्ण रूप से प्रारंभ होगा। साथ ही नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है।

Previous articleखाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रशासन सख्त, त्योहारों पर चलेगा विशेष अभियान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर
Next articleईमानदारी की मिसाल बना ऑटो चालक, जेवरात से भरा बैग लौटाकर जीता दिल पुलिस की सक्रियता से महिला को सुरक्षित मिला सामान, चालक की सराहना कर जताया आभार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here