जिला अस्पताल का सीएमएस ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

जिला अस्पताल का सीएमएस ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल संतकबीरनगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राम शंकर सिंह ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और बच्चों के वार्ड का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सीएमएस डॉ. राम शंकर सिंह ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है, क्योंकि साफ-सफाई मरीजों के स्वास्थ्य और संक्रमण से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बाहर की दवाइयां बिल्कुल न लिखी जाएं, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयां और सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक उद्देश्य है।

डॉ. राम शंकर सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प है कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा और संतोषजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभी डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि जिला अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी भी ली और स्टाफ नर्सों को निर्देशित किया कि मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति से लगातार अवगत कराते रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Previous articleखलीलाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनीर विक्रेताओं पर छापेमारी कर लिए गए नमूने अपूर्व ट्रेडर्स (तान्या पनीर) और माधुरी ट्रेडर्स से एक-एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया
Next articleयोग दिवस से पहले जिला अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, सीएमएस ने खुद संभाली कमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here