शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

 

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं महिला अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना महुली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की पुत्र स्वर्गीय मग्गू, निवासी घोरहट थाना महुली को अगया उर्फ सिदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना महुली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को आरोपी शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना महुली में मुकदमा संख्या 254/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। साक्ष्य संकलन और लगातार की गई तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। वहीं बरामद युवती को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौतम यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा महिला कांस्टेबल पूजा चौहान शामिल रहीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महिला सुरक्षा के प्रति विभाग की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

Previous articleसीएम योगी ने पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की समीक्षा की, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर लिया फीडबैक
Next articleप्रवक्ता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम ने केंद्रों का किया निरीक्षण; 1204 अभ्यर्थी हुए शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here