छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक में शामिल होंगे ग्राम प्रधान मदन मुरारी, पंचायतों की आवाज़ रखेंगे लखनऊ में

छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक में शामिल होंगे ग्राम प्रधान मदन मुरारी, पंचायतों की आवाज़ रखेंगे लखनऊ में

सहजनवा। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 17 जून को लखनऊ में आयोजित होने जा रही छठे राज्य वित्त आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में सहजनवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरपुर के ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता भी प्रतिभाग करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत विशेषज्ञों एवं चयनित ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है।

ग्राम प्रधान मदन मुरारी ने बताया कि यह बैठक पंचायतों के वित्तीय सुदृढ़ीकरण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण विकास की नई रणनीति तैयार करने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, विकास योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधान बढ़ाने तथा स्थानीय निकायों को अधिक अधिकार देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, पंचायतों की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि पंचायतों को अधिक संसाधन और अधिकार मिलें, जिससे गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो सके और विकास कार्यों को गति मिले।

ग्राम प्रधान ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और उन्हें मजबूत किए बिना समग्र विकास की परिकल्पना संभव नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक से निकलने वाले सुझाव और निर्णय प्रदेश की पंचायतों को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

हरपुर ग्राम पंचायत सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने इसे गौरव का विषय बताते हुए उम्मीद जताई है कि ग्राम प्रधान बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

Previous articleपीस पार्टी में दो नए सदस्यों का स्वागत, संगठन को मिलेगी नई मजबूती
Next articleएडीजी जोन ने अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, चुनाव तैयारियों पर दिया विशेष जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here