इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में हर शनिवार और रविवार मिलेंगे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग झा
निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में दिल की बीमारियों से बचाव के बताए उपाय
संतकबीरनगर। जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल लगातार नई सुविधाएं जोड़ रहा है। इसी क्रम में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग झा (MBBS, MD मेडिसिन, DNB इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी) अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में मरीजों को परामर्श देंगे।
अस्पताल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुराग झा ने गर्मी और उमस भरे मौसम में बढ़ रही हृदय संबंधी बीमारियों को लेकर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई और जून के महीनों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इस दौरान हीट स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और अन्य हृदय रोगों के मामले बढ़ जाते हैं।
डॉ. झा ने कहा कि तेज धूप में बाहर निकलते समय सिर को अवश्य ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें। उन्होंने धूम्रपान और तंबाकू सेवन से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि यह हृदय रोगों का सबसे बड़ा कारण है।
उन्होंने बताया कि बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के कारण हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना और चिकित्सकीय परामर्श लेना गंभीर बीमारियों से बचाव में मददगार साबित हो सकता है।
अस्पताल प्रबंधन इरफान ने बताया कि इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. अनुराग झा की नियमित उपलब्धता से हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हृदय रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।















