हरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, उपनिदेशक पंचायत ने किया वृक्षारोपण ग्रामीणों को दिया स्वच्छता और डिजिटल शिक्षा का संदेश, महिलाओं में वितरित किए डस्टबिन

हरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, उपनिदेशक पंचायत ने किया वृक्षारोपण

ग्रामीणों को दिया स्वच्छता और डिजिटल शिक्षा का संदेश, महिलाओं में वितरित किए डस्टबिन

सहजनवा। विकासखंड सहजनवा की ग्राम पंचायत हरपुर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने पंचायत भवन के समीप स्थित पोखरे के किनारे वृक्षारोपण कर हरित वातावरण का संदेश दिया।

इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन परिसर में नव निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ज्ञान एवं सूचना का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से गांवों में शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे और युवा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

उपनिदेशक पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को डस्टबिन वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए सभी को इन अभियानों से जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान मदनमुरारी गुप्ता ने मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत रामधारी प्रसाद, सचिव सुषमा चौबे, अभय कुमार, विनय कुमार, शिल्पी यादव, प्रतिभा सिंह सहित ग्राम प्रधान जमुना यादव, प्रमोद राय, त्रिपुरारी, संजय शर्मा, रामगोपाल, जैनेंद्र शुक्ला, गुड्डू गुप्ता, अमित गुप्ता, विनय कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous articleस्पर्श हॉस्पिटल के बाहर मंगलसूत्र झपटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार लूटा गया मंगलसूत्र व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद, खर्च चलाने के लिए करते थे झपटमारी
Next articleइंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में हर शनिवार और रविवार मिलेंगे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग झा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में दिल की बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here