महिला अपराध की लंबित विवेचनाओं पर एएसपी सख्त, लापरवाही पर जताई नाराजगी

महिला अपराध की लंबित विवेचनाओं पर एएसपी सख्त, लापरवाही पर जताई नाराजगी

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने महिला अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को सख्त निर्देश दिए। रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक में मेंहदावल सर्किल के थाना मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला एवं धर्मसिंहवा के थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों, विवेचकों और हेड मुहर्रिरों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान लंबे समय से लंबित पड़े मामलों पर अपर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताई और कहा कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनशिकायतों की त्वरित सुनवाई, शीघ्र जांच और विधिक कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को भी निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों का समय से निस्तारण कराएं।

बैठक में आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को यक्ष ऐप, ई-समन और एस-आईडी प्रणाली के प्रभावी प्रयोग के माध्यम से कार्यों को पारदर्शी और त्वरित रूप से संपादित करने के निर्देश दिए गए।

Previous articleऑनलाइन साइबर ठगी की शिकार महिला को मिली राहत, पुलिस ने लौटाए ₹12 हजार
Next articleसरकारी स्कूलों और पंचायत भवनों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 9 आरोपी दबोचे गए गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी, कंप्यूटर समेत लाखों का सामान बरामद; कई थानों की घटनाओं का खुलासा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here