डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक सम्पन्न योजनाओं की प्रगति पर जोर, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार के निर्देश पात्र लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनवाने हेतु ब्लॉक स्तर पर लगेंगे कैंप

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक सम्पन्न

योजनाओं की प्रगति पर जोर, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार के निर्देश

पात्र लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनवाने हेतु ब्लॉक स्तर पर लगेंगे कैंप

रायबरेली

सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग और प्रगति में सुधार लाने के लिए योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय पोर्टलों पर आंकड़ों को नियमित रूप से अपडेट करने तथा कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

सरनीत कौर ब्रोका ने खराब प्रगति वाले विभागों को विशेष सतर्कता बरतने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनहित से जुड़ी योजनाओं का संचालन प्रभावी ढंग से हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के ऐसे लाभार्थी जिनका नाम राशन कार्ड में शामिल नहीं है, उन्हें फैमिली आईडी बनवाने के लिए संबंधित विभाग आवेदन कराएं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleनगर आयुक्त का नाला सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किराना मंडी से तकियाघाट तक सफाई तेज करने के निर्देश पोकलेन मशीनों से आज से शुरू होगा विशेष अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here