सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में चमके एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र, मेधावियों का हुआ सम्मान एमडी राकेश चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में चमके एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र, मेधावियों का हुआ सम्मान

एमडी राकेश चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

संतकबीरनगर। सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर के होनहार छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के एमडी एवं पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय, प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी तथा शिक्षकों ने मेधावियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की छात्रा सावित्री सिंह ने 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गौरी ओझा ने 87.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा निदा फरहीन ने 86.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा आदर्श कुमार ने 83.80 प्रतिशत, समीर अहमद ने 82.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्र अंश राय, छात्रा शिवानी यादव, छात्र हर्षित श्रीवास्तव और छात्रा लवली राय ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह के दौरान एमडी राकेश चतुर्वेदी ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि संस्थान के छात्र लगातार बेहतर परिणाम देकर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने जिस विश्वास के साथ अपने बच्चों का प्रवेश संस्थान में कराया था, विद्यालय उस भरोसे पर खरा उतर रहा है।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। वहीं प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर तैयारी के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Previous articleपीएमजीएसवाई कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: डीएम सरनीत कौर ब्रोका ग्रामीण सड़कों के निर्माण, मरम्मत और रिस्टोरेशन कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here