गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 7.60 लाख की स्विफ्ट कार कुर्क

गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 7.60 लाख की स्विफ्ट कार कुर्क

संतकबीरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत एक अभियुक्त की अवैध संपत्ति जब्त कर ली। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में करीब 7 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की स्विफ्ट ZXI कार को कुर्क किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

अवैध कमाई से खरीदी गई थी कार

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 436/2025 धारा 2(b)(1)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम के अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मशहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से वाहन खरीदने का मामला सामने आया था। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा की गई।

जांच में सामने आई संपत्ति की सच्चाई

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अभियुक्त ने अपराध से अर्जित धनराशि से स्विफ्ट ZXI कार खरीदी थी। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर UP51BU8056 है और इसकी अनुमानित कीमत 7.60 लाख रुपये आंकी गई। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति जब्ती की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी संतकबीरनगर को भेजी गई।

प्रशासनिक मौजूदगी में पूरी हुई कुर्की की कार्रवाई

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा थाना दुधारा पुलिस की मौजूदगी में वाहन की मुनादी कर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में संगठित अपराध, अवैध कमाई और अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Previous articleएसपी डॉ. ख्याति गर्ग का गौरीफंटा थाना और कवच आउटपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here