नीट परीक्षा सकुशल सम्पन्न
2592 में से 2548 अभ्यर्थी हुए शामिल, 44 रहे अनुपस्थित
रायबरेली।
जनपद में आयोजित नीट परीक्षा रविवार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा में कुल 2592 अभ्यर्थियों में से 2548 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 44 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि जनपद के कुल 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जहां अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सकी।















