यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 आईएएस अफसरों के तबादले देवरिया-जौनपुर समेत 8 जिलों में नए डीएम तैनात, रिंकू सिंह राही को मिली नई जिम्मेदारी

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 आईएएस अफसरों के तबादले

देवरिया-जौनपुर समेत 8 जिलों में नए डीएम तैनात, रिंकू सिंह राही को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। रविवार देर रात जारी सूची में 8 जिलों—देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़—के जिलाधिकारियों को बदला गया है।

जारी आदेश के अनुसार मधुसूदन हुल्गी को देवरिया, सैमुअल पाल एन को जौनपुर, आनंद वर्धन को मऊ और गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद, अंकित खंडेलवाल को संभल और अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का डीएम नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में तकनीकी इस्तीफा देने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही का इस्तीफा वापस लेकर उन्हें जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शिव सहाय अवस्थी को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है, जबकि अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। अभिनव गोयल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अजय जैन को नगर आयुक्त गोरखपुर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा चिकित्सा, वित्त, समाज कल्याण, सिंचाई, आईटी, महिला कल्याण समेत विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को सुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous articleनीट परीक्षा सकुशल सम्पन्न 2592 में से 2548 अभ्यर्थी हुए शामिल, 44 रहे अनुपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here