बाल अपचारी निरुद्ध, खलीलाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत युवती भगाने के मामले में कार्रवाई

बाल अपचारी निरुद्ध, खलीलाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मिशन शक्ति अभियान के तहत युवती भगाने के मामले में कार्रवाई

संतकबीरनगर,

जनपद में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 334/2026 (धारा 137(2)/87/352/351(3) बीएनएस) के तहत 3 मई 2026 को वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया।

मामले में वादी ने 1 मई 2026 को अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को पकड़ लिया।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरिनारायण प्रसाद एवं कांस्टेबल नीरज चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला अपराधों के मामलों में आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous articleश्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कृष्ण-सुदामा प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु दान-दक्षिणा देकर कथा व्यास का लिया आशीर्वाद, मझौवा एकडंगा में कथा का समापन
Next articleनीट परीक्षा सकुशल सम्पन्न 2592 में से 2548 अभ्यर्थी हुए शामिल, 44 रहे अनुपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here