युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद
संतकबीरनगर।
खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि इस संबंध में 1 मई 2026 को कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि नीरज कुमार उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी नीरज कुमार पुत्र रामदवन, निवासी रसहरा उर्फ दशहरा, थाना कोतवाली खलीलाबाद को नेदुला चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ध्रुवनारायण यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार गौड़ एवं महिला कांस्टेबल दुर्गावती खरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है















