नवनियुक्त आरक्षियों को किया गया ब्रीफ, समस्याओं की ली जानकारी ईमानदारी और संवेदनशीलता से कर्तव्य निभाने का दिया संदेश

नवनियुक्त आरक्षियों को किया गया ब्रीफ, समस्याओं की ली जानकारी

ईमानदारी और संवेदनशीलता से कर्तव्य निभाने का दिया संदेश

संतकबीरनगर।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय की उपस्थिति में सर्किल खलीलाबाद अंतर्गत कोतवाली खलीलाबाद एवं महिला थाना में तैनात नवनियुक्त पुरुष एवं महिला आरक्षियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एएसपी ने आरक्षियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कर्तव्यों, अनुशासन एवं जनसेवा के मूल सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि उसके व्यवहार और कार्यशैली से बनती है, इसलिए प्रत्येक आरक्षी को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पीड़ितों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान अधिकारियों ने नवनियुक्त आरक्षियों से संवाद कर उनके रहने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आरक्षियों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक के अंत में सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने तथा जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने का संदेश दिया गया।

Previous articleबायोगैस बनेगा ऊर्जा और आय का स्रोत, ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल उपनिदेशक पंचायत ने किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
Next articleयुवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here